Friday, December 18, 2015

रंग दे तु मोहे गेरुआ गाने पर भक्तों एवं कार्यकर्ताओं ने जताई नाराज़गी, गेरुआ को भगवा में बदलने की मांग

नागपुर. हाल ही में दिलवाले मूवी के रिलीज़ हुए गाने “रंग दे तु मोहे गेरुआ” के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी जताते हुए कहा है कि गाने मे इस्तेमाल किया गया शब्द ‘गेरुआ’ उनके रंग ‘भगवा’ को निष्प्रभ कर रहा है।

यह शत प्रतिशत 'भगवा' ही है, गेरुआ काफ़ी अलग होता है": ऑरेंज कलर के अलग अलग शेड्स के माहेर साक्षी महाराज ने कहा

यह शत प्रतिशत ‘भगवा’ ही है, गेरुआ काफ़ी अलग होता है”: ऑरेंज कलर के अलग अलग शेड्स के माहेर साक्षी महाराज ने कहा

यह गाना बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी अंकल शाहरुख खान और मम्मी काजोल पर फिल्माया गया है। गाने में दर्शकों को सरप्राइस देते हुए फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने स्कोर्पियो गाड़ी को हवा में उड़ता न दिखाते हुए इस बार एक अंतरिक्ष से गिरे हुए जहाज़ को बैकग्राऊँड में दिखाया जिसका मतलब अभी तक NASA वाले भी नही समझ पाए।

गाने में शाहरुख खान काजोल से उन्हें गेरुआ रंग देने की बार बार अपील कर रहे है।

जहां एक तरफ यह गाना शाहरुख के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, वही दूसरी तरफ भक्त दुखी हैं की गेरुआ की जगह भगवा रंग इस्तेमाल क्यों नही किया गया जबकि दोनो एक दूसरे से काफी हद तक मिलते जुलते हैं।

एक कार्यकर्ता रमेश पिंडे ने कहा, “भगवा रंग भारतीय रंग है.. यह देश का प्रतीत है और साथ ही साथ सेक्युलेरीटी का भी… गाने में भगवा की जगह गेरुआ इस्तेमाल करना भगवा रंग को फिका दिखाता है। रोहित शेट्टी और शाहरुख से अपील की जाती है की अगर वो गेरुआ को भगवा में बदले और फिरसे इस गाने को रिलीज़ करे।”

उसी ओर बॉलीवुड की दुनिया में अपने आप को प्रधान मंत्री घोषित कर चुके अनुपम चेर ने भी भक्तो का साथ देते और शाहरुख पर निशाना साधते हुए कहा, “लेट मी क्लीयर वन थींग टु यु मिस्टर खान, भगवा रंग हेस मेड गेरुआ रंग, नोट दी अदर् वे अराओउण्ड… इफ यु डोंट चेंज गेरुआ टु भगवा, देन यु केन गो टु पाकिस्तान।”

रोहित शेट्टी स्कोर्पियो शोरूम में गाडियों का बल्क ओर्डेर देने में व्यसत थे और इस मामले पर अपनी टिप्पणी नही दे पाए।

Disclaimer: This article has NOT been edited or written by the Faking News editorial team for publication as a mainstream article. This is a user generated content, and could be unusually better or worse in quality than an article published on the mainstream Faking News website. You too can write your own news report on My Faking News

No comments:

Post a Comment